वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध मादा बाघ कमलेश की मृत्यु

Elderly female tiger Kamlesh dies
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । Jun 7 2021 10:42PM

इंदौर जू से इस मादा बाघ को 9 मार्च, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।मृत वृद्ध बाघ कमलेश का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दाह वन विहार के अधिकारियों, चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू की एक मादा वृद्ध बाघ 'कमलेश' की रविवार शाम मृत्यु हो गई है। इसकी आयु लगभग 13 साल थी। इंदौर जू से इस मादा बाघ को 9 मार्च, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मृत वृद्ध बाघ कमलेश का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दाह वन विहार के अधिकारियों, चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया।

 

इसे भी पढ़ें: मंहगाई की मार से जनता त्रस्त उधर भाजपा में चल रहा शिवराज हटाओ अभियान- जीतू पटवारी

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध बाघ एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अस्वस्थ थी। चिकित्सकों द्वारा बाघ के स्वास्थ्य पर नजर रखकर इलाज किया गया, पर वृद्धावस्था के कारण स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका।

All the updates here:

अन्य न्यूज़