राजस्थान में बारिश का कहर! सवाई माधोपुर में ज़मीन का बड़ा हिस्सा धंसा, सड़कें नदियों में तब्दील, स्कूलों में छुट्टी

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2025

पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने दौसा जिले में भारी तबाही मचाई है, जिससे व्यापक जलभराव हो गया है और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है, सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं, जिससे निवासियों पर बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसे देखते हुए राज्य की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Skip Dinner Good Or Bad: अच्छी सेहत पाने के लिए डिनर स्किप करना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का दौर आगामी दो-तीन दिन तक जारी रह सकता है। विभाग ने सोमवार को राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में अति भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 12 से अधिक जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस बीच, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटे में नागौर, चुरू, जालौर, उदयपुर और सिरोही में अति भारी बारिश हुई।

वहीं, सीकर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, धौलपुर और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है इस अवधि में सबसे अधिक 173 मिलीमीटर बारिश नागौर में हुई। राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Firozabad Ordnance Equipment Factory की सुरक्षा में लगी सेंध! जहां बन रहे हैं सुखोई-30 लड़ाकू विमान उस फैक्ट्री में घुस गया विदेशी

स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना की सहायता ली है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘राज्य के तीन जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना की मदद ली जा रही है। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात टीम और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 57 टीम विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन