रैना ने कहा कैप्टन कूल खेल सकते हैं अगला मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

हैदराबाद। कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला मैच खेल सकते हैं जो पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से मिली हार में टीम का हिस्सा नहीं थे। धोनी कमर के दर्द की वजह से पिछली मैच नहीं खेले और रैना ने कप्तानी की थी। मैच के बाद रैना ने कहा की उनकी कमर में जकड़न है। अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगला मैच खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हार टीम के लिये खतरे की घंटी थी। उन्होंने कहा की मुझे लगता है कि यह अच्छी खतरे की घंटी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी जिसे सनराइजर्स ने 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। रैना ने कहा की हमने अच्छा स्कोर नहीं बनाया और विकेट गंवाते रहे। हमने बीच में कई विकेट गंवा दिये जिससे मैच हाथ से निकल गया। हमें बड़ी साझेदारियां बनानी चाहिये थी। हम 30 रन पीछे रह गए। मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा की यहां दर्शक भारी तादाद में हमारा समर्थन कर रहे थे। यह अद्भुत था। मैं अपने परिवार और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास