घुटने की दूसरी सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे रैना, दर्द ने किया मजबूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

एम्सटरडम। भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि दूसरी बार घुटने का आपरेशन कराने का फैसला मुश्किल था क्योंकि उन्हें पता था कि इसके कारण वह कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे। बायें हाथ के बल्लेबाज रैना ने कुछ दिन पहले घुटने का आपरेशन कराया है। इस चोट के कारण वह पिछले सत्र से परेशान थे और इससे उबरने के लिए उन्हें कम से कम छह हफ्ते के कड़े रिलैबिलिटेशन से गुजरना होगा। इसके कारण वह महीने के अंत में शुरू होने वाले अधिकांश घरेलू सत्र से बाहर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटरों पर डोपिंग के सभी नियम लागू कर पाना NADA के सामने बड़ी चुनौती, जानें क्यों?

भारत की ओर से 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रैना ने पिछली बार लीड्स में जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह समस्या काफी पहले शुरू हो गई थी। 2007 में मैंने पहली बार घुटने की सर्जरी कराई और बाद में मैं मैदान पर उतरा और अपना शत प्रतिशत दिया, मेरे डाक्टरों और ट्रेनरों को इसके लिए धन्यवाद।’’ रैना ने खुलासा किया, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से हालांकि दर्द हो रहा था। इस दर्द का मेरे खेल पर असर नहीं पड़े इसके लिए ट्रेनरों ने मेरी काफी मदद की जिससे कि मेरे घुटनों पर अधिक जोर नहीं पड़े।’’ रैना ने साथ देने के लिए अपने डाक्टरों, परिवार और मित्रों का शुक्रिया अदा किया। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव