राजस्थान में कई जगह बारिश होने व तापमान में गिरावट का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

एक नए मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने व तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है।

इसके असर से एक व दो नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तीन नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

राज्य के अधिकांश भागों में पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की पूरी संभावना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट