राजधानी में सुबह-सुबह झमाझमा बारिश, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसमविदों ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

शहर के कई इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘आसमान में बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’ मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई थी और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने वादे पूरे नहीं किए, देश में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार : Amit Mitra

दिल्ली निर्वाचन निकाय ने मतदान बढ़ाने के लिए शुरू किया संकल्प पत्र पहल

देहरादून के निजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी की

Bihar के बेतिया में गरजे Amit Shah, जनता को बताया देश में जब एक मजबूत सरकार होती है तो क्या होता है