रायपुर के सरकारी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लगी आग, सभी मरीज और परिजन सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

रायपुर, 28 जुलाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मंगलवार को आग लग गई, जिसके बाद मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों ने निकासी एवं बचाव अभियान में सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग शॉर्ट सर्किट या आपातकालीन वार्ड में लगे एयर कंडीशनर में खराबी के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

अनाहत सिंह ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए हार्वर्ड में पढ़ाई टाली

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल के उपाध्यक्ष से की मुलाकात

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, जोड़े 40 नए प्रीमियम होटल

Dharmendra Pradhan के स्वागत पर भड़कीं Priyanka Gandhi, कहा- सुपरस्टार जैसा वेलकम वाकई शर्मनाक है