महिलाओं की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करना प्रगतिशील कदम: जे पी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को ‘प्रगतिशील’ करार दिया और इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। नड्डा ने कहा कि इस निर्णय के लिए महिलाओं की सराहना उनके सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाने के पार्टी के संकल्प को मजबूत करती है। महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया एक बहुत ही प्रगतिशील निर्णय है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ: जितेंद्र सिंह

महिलाओं के लिए विवाह योग्य आयु 18 से बढ़ाकर 21 करना और उन्हें पुरुषों के बराबर लाना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐसा निर्णय है जो भारत में महिलाओं की विवाह योग्य उम्र के बहुत कम होने को लेकर स्वास्थ्य संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करता है। महिलाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने का विधेयक शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था और इसे जांच के लिए संसदीय समिति के पास भेजा गया है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां आए नड्डा ने 41 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और विस्तारकों से भी बात की और अपने-अपने क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ