हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2017

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। बब्बर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी नेता निर्मल खत्री से जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस ने बब्बर को अध्यक्ष पद तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

 

बब्बर के नेतृत्व में पार्टी ने '27 साल यूपी बेहाल' अभियान प्रदेश भर में चलाया था। माना जाता है कि राज बब्बर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के इच्छुक नहीं थे लेकिन पार्टी आलाकमान की इच्छा के आगे उन्हें झुकना पड़ा था। बब्बर के इस्तीफे को राहुल गांधी के उस बयान से जोड़ कर भी देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में ढांचागत परिवर्तन होगा।

 

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद कांग्रेस ने 403 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में कुल 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था इसके अलावा अमेठी सहित करीब दस सीटें ऐसी भी थीं जहां सपा और कांग्रेस उम्मीदवार आमने सामने थे। चुनावों में कांग्रेस को कुल सात सीटें ही हासिल हुई हैं।

 

प्रमुख खबरें

Anxious Attachment वाले लोग Avoidant पार्टनर के साथ रिश्ते को कैसे संभालें?

मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर तंज, वे भगवान राम के नाम को बर्दाश्त नहीं कर सकते

China का उपाय कर आए मोदी, दिया जॉर्डन को धांसू ऑफर

भारत ने निकाला तुर्किए के ड्रोन का जनाजा, लगा दी सरेआम प्रदर्शनी