पाकिस्तान में पेशावर के ऐतिहासिक ‘कपूर हाउस’ में Raj Kapoor की 100वीं जयंती मनाई गयी

By Prabhasakshi News Desk | Dec 15, 2024

पेशावर । पाकिस्तानी सांस्कृतिक और फिल्म प्रेमी बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता एवं अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए पेशावर के ‘कपूर हाउस’ में इकट्ठा हुए और इस दौरान उन्होंने केक काटकर उनकी जयंती मनाई। आयोजन में शामिल लोगों ने राज कपूर और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घरों के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित करने की विश्व बैंक की घोषणा का भी स्वागत किया। प्रसिद्ध किस्सा खवानी बाजार के पास स्थित दोनों घरों को पेशावर के भारतीय सिनेमा से गहरे संबंधों के प्रतीक के रूप में माना जाता है।

कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर के ढाकी नलबंदी में हुआ था और 1988 में उनका निधन हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ‘पाक-ईरान ट्रेड एंड इवेस्टमेंट काउंसिल’ के सचिव मोहम्मद हुसैन हैदरी मौजूद रहे। दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर ने अपने 40 साल के करियर के दौरान ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्में बनाईं।

प्रमुख खबरें

Semicon 2.0: कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने तक चिप प्लांट बेचने पर सरकार ने लगाई रोक

2018 के Sandpaper Gate के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में Test Series खेलेंगे Steve Smith

G20 बैठक में Manohar Lal ने की सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा के लिए वैश्विक सहयोग की वकालत

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश