जमानत के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ हॉलीडे पर गये राजकुंद्रा, मंदिर में साथ दर्शन करते हुए तस्वीरें वायरल

By रेनू तिवारी | Nov 10, 2021

सितंबर में जमानत पर रिहा होने के बाद से राज कुंद्रा पहली बार पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। व्यवसायी राज कुंद्रा और उनका परिवार छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए। वहां पर राज को पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एक मंदिर में देखा गया। दोनों आध्यात्मिक सैर के लिए पीले रंग के कपड़े पहने दिखायी दिए। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की साथ में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरस हो रही है क्योंकि अश्लील फिल्म निर्माण केस के बाद यह उसकी साथ में पहली तस्वीर है।  

इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने जाहिर किया अपना दर्द, हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने रखी थी ये शर्त

राज कुंद्रा को जुलाई में अश्लील सामग्री के उत्पादन और वितरण की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में उनके कार्यालयों पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा। मामले में गिरफ्तारी के दो महीने बाद, राज 21 सितंबर को जेल से बाहर आया था। पुलिस ने 1500 पन्नों के पूरक आरोप-पत्र में दावा किया था कि कुंद्रा इस मामले में "मुख्य सूत्रधार" थे और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फिल्म उद्योग में संघर्ष कर रही युवतियों का अश्लील तरीके से फिल्मांकन करके उनका शोषण किया।

प्रमुख खबरें

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड