राज ठाकरे ने फिर कहा- 3 मई तक मस्जिदों में बंद हो लाउडस्पीकर, वरना हम बजाएंगे हनुमान चालीसा

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

देश में लाउडस्पीकर के जरिए अजान का मुद्दा काफी गर्म है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस मुद्दे को छेड़ा था। उसके बाद से इस को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इन सब के बीच आज एक बार फिर से राज ठाकरे ने अजान के मुद्दे को लेकर चेतावनी दे दी है। राज ठाकरे ने साफ तौर पर कहा कि 3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए वरना हम स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वह करें। इससे पहले भी राज ठाकरे ने मनसे की गुड़ी पड़वा रैली में कहा था, ‘‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर उससे भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।’’ इसके बाद स्थानीय मनसे कार्यकर्ता कल्याण के साई चौक स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया तथा जोर-जोर से इसका उच्चारण किया। 

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत