क्या महायुति की पटरी पर दौड़ेगी MNS का गाड़ी? दिल्ली में राज ठाकरे और विनोद तावड़े की हुई मुलाकात, अब शाह से होगी बात

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2024

 भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने सोमवार रात बिहार में सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा कर दी जिसमें भगवा पार्टी 17 सीटों पर और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एलजेपी, एचएएम और आरएलपी क्रमशः 5, 1 और 1 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। एक अन्य बड़े घटनाक्रम में चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटा दिया और पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटाने का आदेश दिया। दूसरी ओर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की कि उनकी पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Loksabha Elections से पहले Raj Thackeray पहुंचे दिल्ली, NDA में शामिल होने की अटकलें तेज

इससे पहले बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े राज से मिलने पहुंचे हैं। विनोद तावड़े और महाराष्ट्र राज ठाकरे के एक साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाने की संभावना है। मनसे को एनडीए में शामिल करने को लेकर शुरुआती चर्चा होने की संभावना है। इसी बीच इन सबके बीच एमएनएस नेता संदीप देशपांडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। राज ठाकरे दिल्ली क्यों गए ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा, वो जो फैसला लेंगे वो राज्य के हित में होगा। राज ठाकरे हिंदुत्व और पार्टी की भलाई के लिए फैसला लेंगे। 

प्रमुख खबरें

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल