Raj Thackeray Meet Amit Shah: राज ठाकरे ने अमित शाह से मुलाकात, क्या हुई बात?

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2024

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर संकेत दिया कि भाजपा पश्चिमी राज्य में अपने गठबंधन को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा चुनाव में उनके साथ गठबंधन करना चाहती है। सोमवार को यहां पहुंचे ठाकरे जब शाह से मिले तो उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे। यदि गठबंधन पर मुहर लग जाती है, तो एमएनएस को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से चुनाव लड़ने के लिए एक सीट दी जा सकती है, जहां उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का कुछ प्रभाव है।

इसे भी पढ़ें: Four Naxalites Killed In Encounter | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये, उपद्रवियों पर था 36 लाख का इनाम

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है। 17 साल पहले राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का गठन किया था। पिछले दो सालों में वो कई बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ नजर आ चुके हैं। राज ठाकरे के साथ आने से बीजेपी को लोकसभा चुनावों के साथ मुंबई महानगर पालिका के चुनावों में फायदा होने की उम्मीद है। 2012 बीएमसी चुनावों में राज ठाकरे की पार्टी को 27 और 2017 के चुनाव में 7 सीटें मिली थी।  

प्रमुख खबरें

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद