लाउडस्पीकर पर बनी फिल्म के अधिकार राज ठाकरे की पार्टी ने खरीदे, MNS इसे रिलीज करने का कर सकती है आधिकारिक ऐलान

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी के बाद सूबे की सियासत काफी गर्म है। राज्य में तमाम दलों के नेताओं की ओर से राज ठाकरे के बायन को लेकर प्रतिक्रियाों का दौर भी सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस ने भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक लगा दी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वह 1 मई को औरंगाबाद में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही मनसे ने लाउडस्पीकर के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए इसको लेकर फिल्म रिलीज करने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के इस फैसले की उमा भारती ने जमकर की तारीफ, बोलीं- MP में भी लिया जाए ऐसा निर्णय

बता दें कि प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत चरम पर है। पिछले कई दिनों से लाउडस्पीकर को लेकर प्रदेश की सियासत काफी गरम है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के  गृह विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर रोक लगा दी। वहीं सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत की तरफ से लाउडस्पीकर को लेकर एक केंद्रीय मसौदा लागू करने की बात कही गई है। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया