MNS नहीं लड़ेगी चुनाव, राज ठाकरे करेंगे भाजपा-शिवसेना के खिलाफ प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा कि है उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन वह भाजपा-शिवसेना गठबंधन के खिलाफ प्रचार करेगी। राज के इस महीने पांच से छह रैलियां करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राकांपा-कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि राज के औपचारिक रूप से कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ आने की संभावना नहीं है, लेकिन उनके प्रचार से गठबंधन को मदद मिलेगी। मनसे गठबंधन में शामिल नहीं है। मनसे के एक नेता के अनुसार ठाकरे सोलापुर, नान्देड़, मावल, बारामाती और सतारा क्षेत्रों में रैलियां करने के लिये तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता