By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026
मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को अपने चचेरे भाई एवं शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें उनके 66वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा स्थित उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी जून में राज ठाकरे के जन्मदिन पर उनके आवास ‘शिवतीर्थ’ जाकर उनसे मुलाकात की थी।
बाद में दोनों नेताओं ने जनवरी 2026 में होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया, हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने चुनाव में जीत हासिल की। राज ठाकरे ने 2005 में उद्धव ठाकरे से मतभेदों के बाद शिवसेना छोड़ दी थी और बाद में मनसे का गठन किया था।