राज ठाकरे को 13 शर्तों के साथ पुणे में सभा करने की मिली अनुमति, लाउडस्पीकर, हथियार समेत इन बातों का रखना होगा ध्यान

By अनुराग गुप्ता | May 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की 22 मई को पुणे में होने वाली जनसभा को लेकर सशर्त अनुमति मिली है। मनसे प्रमुख को पुणे पुलिस कमिश्नर ने 13 शर्तों के साथ जनसभा करने की अनुमति दी है। दरअसल, महाराष्ट्र में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है और तो और राज ठाकरे इस मुद्दे पर कई बार महाराष्ट्र सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं। 

पुणे में होने वाली जनसभा में कोई हथियार, तलवार, विस्फोटक प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल से ध्वनि प्रदूषण नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

जनसभा से पहले जारी हुआ टीजर

पुणे में होने वाली जनसभा से पहले टीजर जारी किया गया है। इस टीजर की शुरुआत मनसे प्रमुख की आवाज से शुरू होता है और इसमें औरंगाबाद का संभाजीनगर नाम दिखाया गया है। टीजर को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पुणे में होने वाली रैली में भी हिन्दुत्व का मुद्दा छाया रहेगा। इससे पहले राज ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले थे लेकिन फिलहाल उसे स्थगित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: टीजर के जरिये 'छोटे सरकार' की हिंदुत्व की दहाड़, 'आप मुझे ताकत दो, मैं विरोधियों के दांत तोड़ने का काम करूंगा'

क्यों स्थगित हुआ अयोध्या दौरा ?

मनसे प्रमुख ने कहा था कि पुणे में होने वाली रैली में अयोध्या दौरा का ब्योरा साझा करेंगे। हालांकि भाजपा सांसद बृजभूषण शरद सिंह उनकी यात्रा का लगातार विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि राज ठाकरे को तब तक उत्तर प्रदेश के इस शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह अतीत में उत्तर भारतीयों का अपमान करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार