हिमाचल में राज नहीं रिवाज बदलेगा, जेपी नड्डा ने कहा- ये अलटा-पलटी नहीं

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये डिजिटल इंडिया है, बढ़ता हुआ इंडिया है। हिमाचल प्रदेश का भी विकास तभी हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, उससे पहले नहीं हुआ है। ये इसलिए बता रहा हूं कि सही नेतृत्व को आशीर्वाद मिलने से सही नतीजे आते हैं। एक समय था जब एक पीएम कहते थे कि मैं 1 रुपए भेजता हूं तो 85 पैसे बीच से गायब हो जाते हैं।आज मोदी जी ने एक बटन दबाकर 25 लाख करोड़ रुपए सीधे लोगों के खाते में पहुंचा दिया। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यों का किया जिक्र, कांग्रेस पर तंज, जेपी नड्डा बोले- आजादी के 75 साल हो गए, कौन करता था हमारी परवाह

आईटीआई सलूणी का भी काम चल रहा है। 45 करोड़ रुपए की पानी की स्कीम का भी काम चल रहा है। डलहौजी में 65 करोड़ रुपए की स्कीम अर्बन डेवलपमेंट के लिए भी काम हो रहा है । बनीखेत में डिग्री कॉलेज बन रहा है। कोरोना काल में मोदी जी ने 9 महीने के अंदर दो-दो वैक्सीन बनाकर, देश की जनता को डबल डोज लगाकर सुरक्षा कवच देने का काम किया। इस सुरक्षा कवच को हिमाचल में देने के लिए जयराम जी ने भी आगे बढ़कर काम किया। इसके कारण आज हम सब लोग सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बोले अमित शाह, लोकतंत्र के अंदर वोट उसी को देना चाहिए, जो जनता के काम का हिसाब दे

एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं लेकिन 85 पैसा न जाने कहां गायब हो जाता है। अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिमला आए थे, उन्होंने एक बटन दबाया और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश की चिंता की है, विकास का कार्य किया है। उसको हिमाचल की जनता, चम्बा की जनता भूलेगी नहीं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चम्बा और सलूणी की जनता अपना आशीर्वाद देगी। हिमाचल के लोगों ने इस बार तय कर लिया है कि राज नहीं, रिवाज बदलेंगे। ये अलटा-पलटी नहीं,  जयराम जी के नेतृत्व में फिर हम विजय श्री होंगे। और मोदी जी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट

Gulzar Singh Suicide: चन्नी बोले- Punjab FM Harpal Cheema इस्तीफा दें और उन्हें तुरंत Arrest किया जाए

Shaque: Trust No One का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 9 साल से लापता बच्चे की तलाश में परिणीति चोपड़ा

भारत में Matcha की लोकप्रियता बढ़ी, Google Search में 1300% उछाल