बड़े पर्दे पर फिर लौटेंगे 'राजा बाबू' और 'पार्टनर', PVR Inox फिर से करेगा Comedy King David Dhawan फ़िल्में रिलीज़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

करीब एक दशक तक राजा बाबू , आंखें और पार्टनर जैसी अत्यंत सफल हास्य फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा को नया आयाम देने वाले डेविड धवन की कुछ हिट फिल्मों को पीवीआर आईनॉक्स दोबारा रिलीज करने जा रहा है। यह फिल्म महोत्सव उनकी नवीनतम फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज से पहले, उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है।

धवन ने कहा, मेरा उदेश्य हमेशा से ऐसी फिल्में बनाने का रहा है जो लोगों का मनोरंजन करें तथा उन्हें अपनी रोजमर्रा की मुश्किलों को भुलाने में मदद करें। मेरा हमेशा से यही विचार रहा है कि सिर्फ तीन घंटों के लिए ही सही, लोगों को हंसाओ, उन्हें ज़िंदगी के बारे में अच्छा महसूस कराओ ताकि वे सिनेमाघर से बाहर मुस्कुराहट के साथ निकलें।

उन्होंने आगे कहा, पीवीआर आईनॉक्स को मेरे काम पर आधारित महोत्सव आयोजित करते हुए और इन फिल्मों को वापस बड़े पर्दे पर लाते हुए देखना दिल को छू लेने वाला अनुभव है। ये फिल्में बहुत प्यार, ऊर्जा और सहज वृत्ति के साथ बनायी गई थीं। मैं यह देखकर बहुत उत्साहित हूं कि दर्शक सिनेमाघरों में वापस आकर उस दीवानगी, संगीत और खुशी को एक बार फिर से जी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर

PM Narendra Modi ने Census को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की अपील की

Mahakavya Shri Ramayana Katha के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स

Asian Games 2026: एक दिन, दो फाइनल और दो सिल्वर! अभय-अनाहत ने रचा इतिहास