बहुत सारे लोग थे... Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

By एकता | Jul 29, 2026

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे 'कसौटी जिंदगी की' फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

सीजैन से हुई बातचीत का किया दावा
राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, "कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।" राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद