Pune Case पर फूटा राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा, आरोपी Siya Goyal को बताया 'Mini Sonam'

By एकता | Jun 26, 2026

मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने पुणे के लोहागढ़ किले में हुए मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल की तुलना अपनी ही बहू सोनम रघुवंशी से कर दी है। उमा रघुवंशी का कहना है कि 20 साल की सिया का बर्ताव बिल्कुल उनकी बहू सोनम जैसा है, जिसे देखकर उन्हें सोनम की याद आ गई।

इसे भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder में पुलिस का बड़ा खुलासा! मंगेतर सिया ही थी मास्टरमाइंड, दो बार फेल फिर तीसरी कोशिश में प्रेमी संग ले ली जान

क्या है पुणे का लोहागढ़ किला मामला?

पुणे के पास लोहागढ़ किले में 26 साल के केतन अग्रवाल को खाई में धकेल कर मार दिया गया था। इस मामले में 20 साल की सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22 साल) को 18 जून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने इस मर्डर को ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक एक्सीडेंट दिखाने की पूरी कोशिश की थी। उमा रघुवंशी का मानना है कि इस केस में भी सिया का रोल वैसा ही है जैसा उनके बेटे के मर्डर में सोनम का था।

जमानत मिलने पर उठाए सवाल

उमा रघुवंशी ने अपनी बहू सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिलने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, "सोनम को जमानत देने से ऐसे मामलों में आरोपियों का हौसला बढ़ता है।"

इसे भी पढ़ें: Pune Murder Mystery | 'परफेक्ट मर्डर' के लिए 238 घंटे की सीक्रेट प्लानिंग! आरोपी चेतन ने पुलिस को चकमा देने के लिए नौकर के फोन से बुना था जाल

क्या था राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस?

यह पूरा मामला पिछले साल मई 2025 का है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इंदौर के 29 साल के ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। शादी के बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को वे आखिरी बार एक होमस्टे से निकलते हुए दिखे और उसके बाद राजा गायब हो गए।

2 जून को मेघालय के सोहरा में एक फॉल्स के पास खाई से राजा की डेड बॉडी मिली। पोस्टमार्टम से पता चला कि राजा के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

लव ट्रायंगल और मर्डर की प्लानिंग

पुलिस इंवेस्टिगेशन में सामने आया कि सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। यह हनीमून ट्रिप असल में मर्डर प्लान का ही हिस्सा थी। आरोप है कि जब तीन कांट्रैक्ट किलर्स (आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी) ने राजा पर हमला किया, तब सोनम वहीं मौजूद थी। फिलहाल इस केस का ट्रायल शिलांग की अदालत में चल रहा है। मास्टरमाइंड राज कुशवाहा और तीनों शूटर जेल में हैं, जबकि सोनम बेल पर बाहर घूम रही है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका