Raja Raghuvanshi Murder | आरोपी सोनम के भाई ने कहा, जब तक फैसला नहीं आ जाता, तब तक कोई वकील नहीं रखेंगे...

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2025

हनीमून हत्याकांड मामले में राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को कहा कि मुख्य आरोपी सोनम को उनके परिवार ने विवाह के दौरान करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तोहफे में दिए थे। मेघालय में हनीमून मनाने गये राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था।

इंदौर के रहने वाले राजा और सोनम दंपत्ति मई के अंत में हनीमून के लिए मेघालय गए थे, उसके बाद 23 मई को वे लापता हो गए। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक खड्ड में मिला था। बाद में सोनम को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर एक सड़क किनारे ढाबे के पास पाया गया था। राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोगों में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और चार अन्य लोग शामिल हैं: आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह कुशवाह और आनंद। राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की एक अदालत ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को बृहस्पतिवार को शिलांग जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया। तीनों शिलांग की जिला जेल में बंद हैं। लोक अभियोजक तुषार चंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।’’ चौहान, राजपूत और कुर्मी मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

हत्या की साजिश रचने की आरोपी रघुवंशी की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह भी न्यायिक हिरासत में हैं। राजा रघुवंशी ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। वह 23 मई को शिलांग से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला।

इंदौर के तीन अन्य लोगों... एक प्रॉपर्टी डीलर, एक फ्लैट मालिक और एक सुरक्षा गार्ड को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर जांच में बाधा डालने और इंदौर के उस फ्लैट में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं जहां सोनम तथा उसका प्रेमी राज कुशवाह राजा रघुवंशी की हत्या के बाद ठहरे थे।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून