Punjab चुनाव में सीएम Bhagwant Mann के खिलाफ मैदान में उतरना चाहता हूं: Raja Warring

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

चंडीगढ़, छह अगस्त कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि अगर वह अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो वह राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहेंगे। वड़िंग ने फरीदकोट में बुधवार को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी के एक नेता के उस सुझाव को खारिज कर दिया कि उन्हें शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली नेता पहले ही अधिक सक्रिय नहीं हैं।

वड़िंग की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाए रखने के आलाकमान के फैसले का विरोध करते हुए पद से हटाने की मांग की है। वड़िंग ने बुधवार को मोगा में एक अन्य कार्यक्रम ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ में लोगों से मान सरकार को सत्ता से उखाड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मान पंजाब के अब तक के सबसे खराब मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।

वड़िंग ने राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित रूप से बिगड़ती स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘‘गैंगस्टर संस्कृति और अराजकता चरम पर है तथा नशे की समस्या ने भयावह रूप ले लिया है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर का विशाखापत्तनम में Nara Lokesh ने किया भूमि पूजन

Korea Masters: Tanvi Sharma ने दर्ज की जीत, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में बाहर

Badminton World Championships में PV Sindhu को आसान ड्रॉ, आयुष के सामने शी युकी

Gajendra Singh Shekhawat का दावा: Netflix संग साझेदारी भारत के पर्यटन को नई ऊंचाई देगी