Rajasthan: 10 हजार लीटर वनस्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार लीटर वनस्पति घी जब्त किया गया। खाद्य विभाग ने यह जानकारी दी।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डॉ रवि शेखावत के नेतृत्व में एक टीम ने मिलावट के संदेह में कुकरखेड़ा मंडी स्थित एक कारखाने पर छापा मारा और 9,853 लीटर वनस्पति घी जब्त किया।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान विकास नगर औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआईए) स्थित एक किराना स्टोर से मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया और वहां से 150 किलोग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बम नहीं, रंग बरसें... Middle East Tension के बीच शिवराज सिंह का दमदार Peace Message

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए Control Room स्थापित

Health Tips: Car Driving से आपकी Spine हो रही है खराब, स्पाइन सर्जन ने बताए ये Golden Rules

PM Modi के Israel से लौटते ही Iran पर क्यों हुआ एक्शन? क्या है पूरा कनेक्शन? इजराइली राजदूत Reuven Azar ने सारी बात बता दी