राजस्थान: ‘मिड डे मील’ योजना में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला, 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान राज्य में ‘मिड डे मील’ योजना के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप में ‘कॉनफैड’ और निजी कंपनियों के कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, ‘मिड डे मील’ योजना में 2000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर होने के बाद राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफैड) व निजी फर्मों के 21 लोगों को नामजद करते हुए एसीबी में मामला दर्ज किया गया है।

बयान के मुताबिक, मामले की जांच में यह तथ्य सामने आए कि ‘मिड डे मील’ योजना से जुड़े अधिकारियों एवं ‘कॉनफैड’ के अधिकारियों ने मिलीभगत कर पूर्वक नियमों में बदलाव किए, जिसके परिणामस्वरूप पात्र एवं योग्य फर्मों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया और अपनी चहेती फर्मों को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए निविदा आवंटित की गयीं। बयान में बताया गया कि इन कंपनियों ने फर्जी आपूर्तिकर्ताओं एवं ट्रांसपोर्टरों का एक संगठित नेटवर्क खड़ा किया।

इसे भी पढ़ें: फिजूलखर्ची...पेन हवा में उछालते हुए ट्रंप ने लिया बड़ा एक्शन, अब किस आदेश पर किया साइन?

बयान के मुताबिक, जांच में यह भी पाया गया कि कई मामलों में वास्तविक रूप से माल की खरीद एवं आपूर्ति किए बिना ही अधिक दरों के फर्जी बिल प्रस्तुत किए गए और उन्हीं के आधार पर सरकारी भुगतान प्राप्त कर लिया गया। एसीबी ने बताया कि इस प्रकार सुनियोजित धोखाधड़ी से राज्य राजकोष कोकरीब 2000 करोड़ रुपये का सीधा वित्तीय नुकसान पहुंचा। जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में संलिप्तता पाए जाने पर योजना की अवधि के दौरान पदस्थापित निम्नलिखित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर