राजस्थान: पेपर लीक मामलों में फरार इनामी आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) ने राज्य में विभिन्न पेपर लीक प्रकरणों में वांछित एक इनामी आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक (एसओजी) वी.के.सिंह ने बताया कि टीम ने 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार रेवाड़ जयपुर जिले के डूंगरी कला का रहने वाला है।

वह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 से संबंधित प्रकरण, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय से संबंधित प्रकरण व स्कूल व्याख्याता ग्रेड प्रथम से संबंधित प्रकरण... पेपर लीक के इन विभिन्न मामलों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। एसओजी की टीमों ने अपनी जांच की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उसे दसपल्ला जिला नयागढ़ (ओडिशा) से आज गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी रेलवे के पुल बनाने वाले ठेकेदार के पास वाहनों में डीजल भरने का काम कर रहा था ताकि उसकी असली पहचान उजागर न हो सके। स्थानीय अदालत ने उसे चार सितंबर तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

Punjab Election Result 2025 Highlights | पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव में ‘आप’ को बढ़त, मतगणना जारी

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट