Rajasthan: ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

जयपुर। राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने एक प्रमुख ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराकर उससे पैसे ऐंठने के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदयपुर निवासी आरोपी संजय सोनी (36) ने महिलाओं के अंत:वस्त्र बेचने वाली एक ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों के डाटा में सेंध लगाई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कंपनी से पैसे ऐंठने के लिए मामले को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसमें आरोप लगाया गया कि हिंदू महिलाओं से संबंधित डेटा को ‘‘लव जिहाद’’ और धर्म परिवर्तन के लिए बेचा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: Odisha train accident: अनुराग ठाकुर ने ममता पर साधा निशाना

मामले की जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक पूनम चौधरी ने बताया कि आरोपी ने 1500 डॉलर का सौदा किया और अपने बैंक खाते में 1000 डॉलर प्राप्त किए। उसने कहा कि आरोपी के खिलाफ बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ और उदयपुर में पांच और मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 66 और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 153ए (दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल