Odisha train accident: अनुराग ठाकुर ने ममता पर साधा निशाना

Anurag Thakur
प्रतिरूप फोटो
ANI

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। हादसे में मौत के आधिकारिक आंकड़े पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अपनी ‘ममता’ खो चुकी हैं।

ठाणे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर सवाल उठाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि किसी को भी इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा दिये गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अकेले उनके राज्य के ही 61 लोगों की मौत हुई है और 182 अब भी लापता हैं। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में निर्माणाधीन पुल गिरा, सरकार का दावा : खामियां थीं इसलिए गिराया जा रहा

हादसे में मौत के आधिकारिक आंकड़े पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अपनी ‘ममता’ खो चुकी हैं। आंकड़े राज्य (ओडिशा) सरकार द्वारा दिए गए थे जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन नहीं है।” उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। अधिकारियों के अनुसार, बालासोर में तीन ट्रेनों की भिड़ंत में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़