Rajasthan: नजीते से पहले बोले Ashok Gehlot, एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, कांग्रेस बनाएगी सरकार

By अंकित सिंह | Nov 30, 2023

राजस्थान में 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं। 25 नवंबर को राज्य में एक चरण में चुनाव हुए। राजस्थान में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राजस्थान चुनाव के नतीजे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ ही 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान में कांग्रेस के समक्ष सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती है और भाजपा से उसे कड़ी टक्कर भी मिल रही है। इन सब के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। पांचों राज्यों में से किसी में भी बीजेपी नहीं जीत रही है। राजस्थान में जनता हमारी सरकार दोहराएगी और इसके 3 कारण हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: राजस्थानी राजनीति के अपरिहार्य चेहरे हैं अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे


भाजपा पर वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को यूपी की सुल्तानपुर अदालत के समन पर राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इसकी कीमत उन्हें (भाजपा को) 2024 में चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी की जो आभा पहले थी, वह अब नहीं रही। वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि...वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।' ईडी, आईटी और सीबीआई को लोगों के घरों में भेजा जा रहा है और वे इन एजेंसियों की विश्वसनीयता खत्म कर रहे हैं...लोगों को अब एहसास होने लगा है कि वे करते कुछ और हैं और कहते कुछ और हैं। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी