राजस्थान: भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ठोस कदम उठाने की मांग की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने चुरू जिले में गैंगवार व जयपुर के जैन मन्दिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गहलोत के राज में प्रदेश में ना लोग सुरक्षित हैं, ना मन्दिर में भगवान सुरक्षित हैं, केवल अपराधी सुरक्षित हैं और उनके हौसले बुलंद हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी के किले पर भाजपा की नजर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी दीदी

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को अपराधों की रोकथाम के लिए कोई उचित व ठोस कदम उठाना चाहिए। वहीं पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पूनियां रविवार को झुन्झुनूं व चुरू जिले की यात्रा पर रहेंगे और वहां अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक