राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जयपुर में परिवार के साथ दिवाली पर की खरीदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवाली की पूर्व संध्या पर जयपुर में स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से खरीदारी करके ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को गति दी।

शर्मा रविवार को अपने परिवार के साथ मानसरोवर के एक बाजार में पहुंचे और मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, रंगोली के रंग, सजावटी सामान और फल जैसी पारंपरिक वस्तुएं खरीदीं। इस दौरान शर्मा ने विक्रेताओं से बातचीत की और यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। स्थानीय व्यापार संघों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

राज्य के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी से दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी