राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने सूरतगढ़ बिजलीघर का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को ‘सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन’ पहुंचे और इसका निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली उत्पादन इकाइयों का सुव्यवस्थित संचालन किया जाए, जिससे गर्मी के मौसम में किसानों व आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने सभी इकाइयों की विद्युत उत्पादन क्षमता की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवीन तकनीक से कम लागत में प्रदेश के बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

वहीं, बिजली केंद्र में 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जा चुका है। इन अहम निर्णयों से राज्य सरकार का किसानों को दिन में बिजली देने का संकल्प पूरा होगा। इससे पहले, शर्मा ने बुड्ढा जोहड़ में श्री बिश्नोई मंदिर (डाबला) में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में भी मत्था टेका।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव