राजस्थान : जयपुर हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ को धमकी भरा ईमेल मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार दोपहर एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसी तरह राजधानी जयपुर के दो होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो झूठी निकली।

जयपुर हवाई अड्डा थानाधिकारी संदीप बसेरा ने बताया कि सीआईएसएफ को शुक्रवार अपराह्न सवा दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया एक ईमेल मिला। उन्होंने बताया कि इस ईमेल में देश के सभी हवाई अड्डों को टैग किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि ईमेल में ‘देख लेंगे… हम मजबूत देश से टकरा लेंगे’ लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि ईमेल में किसी विमान या हवाई अड्डे को बम से उडाने की धमकी नहीं दी गई।

अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जयपुर के दो होटलों को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसके बाद गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती