राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि पर केंद्र पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि और बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कोविड- 19 वैश्विक महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गये हैं। गहलोत ने कहा ‘‘ एक तरफ आम आदमी कोविड- 19 से और आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार मंहगाई से उसके लिये मुश्किल पैदा कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: यूपी के बलरामपुर में पीपीई किट पहने शख्स ने नदी में फेंका शव, कैमरे में कैद हुई घटना

मुख्यमंत्री ने एक बयान में दावा किया कि केन्द्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल एवं डीजल पर कर से हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब केन्द्र सरकार को पेट्रोल एवं डीजल पर कर कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी, तब इस साल के बजट में इन पर एक नया कर लगा दिया, जिससे परिवहन लागत बढ़ गई है और सभी चीजों पर मंहगाई बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

बच्चों के लिए घर पर बनाएं सबसे हेल्दी Brownie, ये Secret Ingredient करेगा कमाल

Uttarakhand: लंबे इंतजार के बाद CM Dhami ने किया Cabinet विस्तार, 5 नए चेहरों की एंट्री

Dhurandhar 2 | Jaskirat Singh Rangi से Hamza Ali Mazari बनने का खौफनाक सफर: रणवीर सिंह के किरदार की पूरी कहानी

Hindu Mythology: कृष्ण-कृष्ण और शिव-शिव का जाप क्यों है वर्जित? जानें इसके पीछे का धार्मिक और Astrological Reason