धौलपुर में पिछले ढाई साल में 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पिछले ढाई साल में धौलपुर जिले में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य किये गए हैं। मुख्यमंत्री धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र की फूलपुर ग्राम पंचायत में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास समारोह एवं जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार धौलपुर जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और पिछले ढाई साल में जिले में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं।

शर्मा ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है और 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त और समृद्ध बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के सपनों को साकार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बेढम ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Tripura में बांग्लादेश सीमा पर Smart Border परियोजना का अध्ययन शुरू, CM Manik Saha ने दी जानकारी

BRICS Summit के बाद शी चिनफिंग का दो दिवसीय New Delhi दौरा संपन्न

BRICS में Xi Jinping ने रखा 5-सूत्रीय सहयोग प्रस्ताव, Global South की मजबूती पर दिया जोर

इंदौर में Rahul Gandhi के कार्यक्रम को जगह नहीं मिली तो सड़क पर होगा: Jitu Patwari