Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को रवाना किया। उन्होंने इन यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की भी घोषणा की। शर्मा ने यहां संविधान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह भत्ता थानों और चौकियों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सहायक उपनिरीक्षकों को दिए जाने वाले यात्रा भत्ते की तर्ज पर दिया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि वहीं, 50 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया है जबकि 18 लाख से अधिक को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। शर्मा के अनुसार, करीब 16.7 लाख महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ से बचाने के लिए राज्यभर में 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस को विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और कार्यस्थलों के आसपास नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों पर उनकी निजता और गरिमा का ध्यान रखते हुए संवेदनशीलता से कार्रवाई की जानी चाहिए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि अपराध के प्रति सरकार की किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की नीति से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा मजबूत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों और विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ी महिला सदस्यों से संवाद भी किया।

प्रमुख खबरें

Jammu में सेना अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का केस, AI Tools से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

China में 1.5 अरब डॉलर का बिजनेस बेच सकती है Accenture, AI पर रहेगा पूरा जोर

19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21

Vedanta ने South Africa में 600 Million Dollar निवेश कर Zinc उत्पादन क्षमता दोगुनी की