PM Narendra Modi के जीवन को CM Bhajan Lal Sharma ने बताया जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति समर्पित रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम,दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति निष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा,‘‘उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता,सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।

जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों में भी प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को पूरा राष्ट्र ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के रूप में मना रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता को जनभागीदारी के माध्यम से अभिव्यक्त करें।

प्रमुख खबरें

Applied Materials भारत में 10 वर्षों में 5 अरब डॉलर करेगी निवेश

South India का काशी है Rameswaram Jyotirlinga, जहां 22 Teertham में प्रायश्चित स्नान करते हैं भक्त

UPI Tax पर सरकार के दावों को Congress ने नकारा, कहा- सांसदों ने नहीं किया समर्थन

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने दी बधाई