By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2024
राजस्थान में फार्महाउस को वन भूमि पर अतिक्रमण के रूप में चिह्नित करने पहुंचे सरकारी दल को कथित तौर पर रोकने के लिए कांग्रेस नेता अमीन पठान को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिंह ने बताया कि अमीन पठान, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 332 (लोक सेवक को चोट पहुंचाना) और 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि अमीन पठान को रविवार शाम यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पठान ने जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।