Rajasthan: कांग्रेस विधायक का बयान, पायलट को नेतृत्व देने के बाद ही राज्य में दोबारा बनेगी सरकार

By अंकित सिंह | Feb 16, 2023

राजस्थान में सचिन पायलट गुट बनाम अशोक गहलोत गुट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार परिस्थितियों को संभालने में जुटी हुई है। लगभग 2 सालों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट आमने-सामने हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से कांग्रेस के एक विधायक ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के विधायक ने दावा किया है कि अगर राज्य में सचिन पायलट को नेतृत्व दिया जाता है तो 100% पार्टी एक बार फिर से यहां सरकार बनाने में कामयाब होगी। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: कांग्रेस सरकारों की सस्ती चीजें किसको महँगी पड़ेंगी? क्या 2024 लोकसभा चुनाव भी होंगे Modi Vs Rahul Gandhi

इससे पहले कांग्रेस के एक विधायक और विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने सचिन पायलट को लेकर कहा था कि यह हाईकमान पर निर्भर है, मेरे पास इसका जवाब नहीं है कि वह (सीएम) बनेंगे या नहीं। हमारी मांग और पूरे राज्य की इच्छा है कि सचिन पायलट को आगे लाया जाए और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए। खिलाड़ी लाल बैरवा से जब पूछा गया कि क्या राजस्थान में कांग्रेस पार्टी / सरकार के ढांचे में सब कुछ बदल जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि हां, अधिवेशन के बाद सब कुछ किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल