राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने सरकार पर गर्मी से मौत के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2024

जयपुर। कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भीषण गर्मी से होने वाली मौतों को लेकर शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह आंकड़ों को छिपा रही है। डोटासरा ने एक वीडियो बयान में कहा, भीषण गर्मी और लू के प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही भाजपा सरकार अब उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मृतकों को मुआवजा देने से बचने के लिए मौत के आंकड़े छिपाने का पाप कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने Ahilyabai Holkar को उनकी 300 वीं जयंती पर याद किया

कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘ये आंकड़े सिर्फ एसएमएस अस्पताल के हैं, पूरे प्रदेश के हालात भयावह एवं चिंताजनक है। सरकार सिर्फ पांच लोगों की लू से मौत बता रही है, जबकि सच्चाई ये है कि प्रदेश में भयंकर गर्मी और लू से मौतों का आंकड़ा बेहद डरावना है।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को तापघात (हीट स्ट्रोक) के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने का निर्देश बृहस्पतिवार को दिया। वहीं राज्य के चिकित्सा विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक लू से पांच लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी

दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और सरस्वती विसर्जन: शक्ति, सिद्धि और ज्ञान की आराधना का महापर्व

कारखानों में टेस्टिंग लैब लगाने के लिए FIEO ने सरकार से मांगी मदद

Mayawati ने आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारा, 28 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा