राजस्थान : रुपयों के विवाद में दलित मजदूर को जंजीरों से बांधा गया, यातना दी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के बूंदी जिले में रुपयों के विवाद में 35 वर्षीय दलित मजदूर का कथित तौर पर अपहरण कर बंधक बनाने, मवेशियों को रखने के स्थान पर उसे जंजीर से बांधकर रखने और यातना देने की घटना को एक करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पीड़ित राधेश्याम मेघवाल ने 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि परमजीत सिंह और पांच अन्य लोग 22 मई को उसका अपहरण कर अल्फा नगर लेकर गए थे।

इसे भी पढ़ें: आधुनिक लोकतांत्रिक भारत में ज्ञानवापी जैसी बहस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए: जयंत चौधरी

शिकायत के अनुसार मेघवाल के भाई द्वारा कुछ राशि का भुगतान सिंह को किए जाने के बाद उसे छोड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल ने कहा कि मजदूर की शिकायत के आधार पर सिंह और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निषेध) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक