Rajasthan के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी, ट्रैक करने पर मिली ये लोकेशन

By रितिका कमठान | Mar 27, 2025

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी भरा कॉल कहीं और से नहीं बल्कि जयपुर सेंट्रल जेल से आया है। जेल से इस तरह का कॉल आना बेहद गंभीर मुद्दा है। इस घटना के बाद जयपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

 

कानून व्यवस्था का दिखा आईना

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री को जब धमकी भरा फोन आ सकता है तो इससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संदेह पैदा होता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि जयपुर सेंट्रल जेल से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी को जान से मारने की धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल जी के बाद आज उपमुख्यमंत्री जी को जयपुर की सेंट्रल जेल से धमकी मिलना प्रदेश की वास्तविक कानून व्यवस्था का एक आईना है। प्रदेश में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को ही जेल से धमकियां मिल रही है वो ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या हाल होगा? मुख्यमंत्री जी मामला बहुत ही गंभीर और चिंताजनक है, प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर प्रकरण की गहराई से जांच की जाए आखिर अपराधियों के पास जेलों में मोबाइल कैसे पहुंच रहे है?

बता दें कि जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल आया था। इस फोन को ट्रेस करने पर लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल मिली है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर जेल से धमकी भरा कॉल किसने किया। घटना के बाद से जेल में फोन होने पर भी सवाल खड़ा हुआ है।

प्रमुख खबरें

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता

USBRL प्रोजेक्ट में Katra Banihal सेक्शन की स्पीड बढ़ी, 100 Kmph की रफ्तार से दौड़ी Vande Bharat

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर