राजस्थान: उपमुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी खबरें छापने व वसूली रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी हिरासत में

By Renu Tiwari | Oct 18, 2025

राजस्थान पुलिस ने राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ कई फर्जी और मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करने तथा उन्हें (खबरें) हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में मध्य प्रदेश से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी आनंद पांडे और हरीश दिवेकर ने पिछले महीने समाचार पोर्टल द सूत्र पर कुमारी के खिलाफ कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक निराधार और मनगढ़ंत खबरे प्रकाशित की थीं। यह शिकायत 28 सितंबर को दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के CM मान की बड़ी पहल, शहीद भगत सिंह का ऐतिहासिक फुटेज हासिल करने ब्रिटेन से मांगा सहयोग

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि तकनीकी जांच और गवाहों के बयानों से पुष्टि हुई है कि ये खबरें तथ्य-आधारित नहीं थीं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने फर्जी खबरें हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी और मांग पूरी नहीं होने पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ डिस्ट्रॉय दीया अभियान चलाने की धमकी दी थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच अधिकारी ने साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के भोपाल से पांडे और दिवेकर को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जयपुर ले आए। पुलिस ने कहा कि आपराधिक साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Congress ने CEC को हटाने और PM Narendra Modi के इस्तीफे की उठाई मांग

निर्वाचन आयोग पर कार्टून बनाने पर Satish Acharya का Instagram अकाउंट भारत में बंद

RCom Bank Fraud: पूर्व MD अमिताभ झुंझुनवाला को CBI कोर्ट से मिली मेडिकल जमानत