राजस्थान : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बृहस्पतिवार को आलाकमान से मुलाकात करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2023

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बरकरार रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बुधवार रातको ही दिल्ली पहुंचने की संभावना है। राजे खेमे के सूत्रों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगी।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब लगभग 60 नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार और मंगलवार को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा और उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।

हालांकि, विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। दो बार की मुख्यमंत्री रहीं राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। विधानसभा चुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भाजपा को 115 सीटों का जनादेश मिला जबकि कांग्रेस 69 सीटें हासिल की है।

राज्य की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां अब चुनाव पांच जनवरी को होंगे और परिणाम आठ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu: MK Stalin सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने VC नियुक्ति पर विधेयक लौटाया

पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान, लेकिन सनातन से ऊपर कोई नहीं, अयोध्या में बोले सीएम योगी

AIADMK की शक्ति प्रदर्शन: जिला सचिवों संग बैठक, चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी

सचिन के बेटे Arjun Tendulkar की नई पहचान: सगाई और IPL में LSG से नई शुरुआत