Rajasthan: सड़क हादसे में महिला सहित चार बस यात्रियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार सेवर पुलिस थाना इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

बस उत्तर प्रदेश के कासगंज से जयपुर जा रही था। सेवर के पुलिस निरीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बचाया।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सतोवा गांव की गीता (38), उनके बेटे कान्हा (8), अलवर जिले के कठूमर के रहने वाले बस चालक मुखन सिंह (28) और एक अन्य के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसे के समय घना कोहरा था। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर खराब हो गया था और बिना बैरिकेड या चेतावनी संकेतों के सड़क पर खड़ा था और बस चालक खराब दृश्यता के कारण उसे देख नहीं पाया।

प्रमुख खबरें

भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की नई चाल! भारत में यातना का खतरा बताकर UK हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की अर्जी

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.