Rajasthan: बूंदी में एक ट्रक के कार पर पलटने से चार लोगों की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बजरी से लदे एक ट्रक के कार पर पलट जाने से तीन भाइयों समेत चार लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोइनुद्दीन (60), फरीउद्दीन (45) और आज़मीउद्दीन (40) तथा उनके रिश्तेदार सैफुद्दीन (28) के रूप में हुई है। सैफुद्दीन के पिता वसीउद्दीन (64) को मामूली चोटें आई हैं। यह सभी टोंक जिला निवासी थे।

बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजकर 30 मिनट पर हुई और कार सवार पांचों लोग एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए कोटा जा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात