By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक दुकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे वहां सो रहे दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खेतड़ी कस्बे में हार्डवेयर की एक दुकान में यह हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। उस समय 28 वर्षीय दुकानदार शंकर सैनी दुकान के अंदर सो रहा था।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट की तीव्रता दिखाई दे रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, जोरदार धमाका हुआ और जब हम बाहर आए तो हार्डवेयर की दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं।