राजस्थान का आम बजट बुधवार को पेश होगा, वित्त मंत्री दिया कुमारी करेंगी पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2024

जयपुर। राजस्थान का वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट बुधवार को यहां विधानसभा में पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी यह बजट पेश करेंगी। दिया कुमारी ने मंगलवार को बजट को अंतिम रूप दिया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, आज सचिवालय स्थित कार्यालय में वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को अंतिम रूप दिया।‘‘ 

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) के के पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा उपस्थित थे। राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र अभी चल रहा है। विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में होता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण दिया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया था।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet का बड़ा फैसला, दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष