राजस्थान: बारां में नदी किनारे पानी भर रही लड़की को मगरमच्छ ने खींचा, डूबने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

राजस्थान के बारां जिले में पर्वती नदी के किनारे पानी भरते समय 15 वर्षीय एक लड़की को मगरमच्छ खींच ले गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मगरमच्छ ने लड़की को छोड़ तो दिया, लेकिन वह गहरे पानी में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम के साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

लड़की का शव मंगलवार सुबह पानी पर उतराने लगा, जिसके बाद मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की पहचान मेहताबपुरा गांव निवासी शिवानी केवट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली, लेकि मगरमच्छ की पकड़ के कारण उसके हाथों पर गहरे घाव थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल